mumbai
मुंबई। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा, शासनश्री साध्वी मंजुरेखा, साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा एवं साध्वी चेलनाश्री के सान्निध्य में आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथी मुलुंड में मनाई गई। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अणुव्रत के माध्यम से मानवधर्म प्रतिष्ठित किया। वे मानवता के मसीहा थे। उन्होंने नैतिकता तथा अहिंसक शक्तियों को संगठित करने के लिए लगभग एक लाख किलोमीटर पदयात्रा की। साध्वी मंजुरेखा ने कहा कि आचार्य तुलसी तेरापंथ धर्मसंघ के बहुआयामी विकास के भाग्यविधाता बनकर सुशोभित हुए। अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन कर हर धर्म संप्रदाय के साथ सौहार्द व समन्वय स्थापित किया। उन्होने अपने जीवनकाल में आचार्य पद का विसर्जन कर युवाचार्य महाप्रज्ञ को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया। सभाध्यक्ष विनतीलाल मेहता, ललिता छाजेड ने विचार रखे। मंत्री महेंद्र साखला, महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला सिंघवी भी उपस्थित थे।
Next Story