✕
जामा मस्जिद में बीजेपी नेता; गले मिले शाही इमाम से!
By EditorialPublished on
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हाल ही में एक खास मुलाकात देखने को मिली, जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शाबान बुखारी आमने-सामने हुए। यह मुलाकात केवल राजनीतिक हलकों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी च

x

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हाल ही में एक खास मुलाकात देखने को मिली, जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शाबान बुखारी आमने-सामने हुए। यह मुलाकात केवल राजनीतिक हलकों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।
मौलाना शाबान बुखारी ने इस मुलाकात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें मनोज तिवारी गर्मजोशी से गले मिलते हुए कहते हैं – "हम बहुत अच्छे हैं... इधर फोटो लो," और फिर मुस्कुराते हुए पूछते हैं, "और सब ठीक है?" इस पूरे लम्हे को देख कर यह साफ झलकता है कि दोनों के बीच एक सौहार्दपूर्ण रिश्ता है।
बुखारी बोले – 'Always a pleasure to catch up with Manoj Tiwari'
इस वीडियो के साथ शाबान बुखारी ने लिखा, "Always a pleasure to catch up with Manoj Tiwari," जो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। शाबान बुखारी के इंस्टाग्राम पर करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं और वे सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं।
बेटे अरीब बुखारी का वीडियो भी हुआ था वायरल :
कुछ ही दिन पहले मौलाना शाबान बुखारी ने अपने बेटे सैयद अरीब बुखारी का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें अरीब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "अंकल मोदी" कह कर ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद कहा और उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी। अरीब ने बताया था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वे मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्हें शांति महसूस हुई।
नई सोच की ओर मुस्लिम समुदाय ?
मौलाना शाबान बुखारी 25 फरवरी 2024 को अपने पिता सैयद अहमद बुखारी के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम बने हैं। वे भी ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर चुके हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी राय खुलकर रखते हैं। उनकी यह सक्रियता मुस्लिम समाज में एक सकारात्मक सोच और संवाद की दिशा में इशारा करती है।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
