✕
टॉम क्रूज का भारतीयों को प्यार भरा पैगाम – ‘इंडिया, लव यू!
By EditorialPublished on
टॉम क्रूज का इंडिया को सलाम! मिशन इम्पॉसिबल 8 के साथ बॉलीवुड और भारतीय फैंस के लिए भेजा खास संदेश हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार हैं। मिशन इम्पॉसिबल 8 की रिलीज के साथ ही उनकी एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह भारत के लिए अपना प्यार जताते हुए कहते हैं – इंडिया, मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूँ! इस वीडियो ने भारतीय फैंस के बीच जोश और जुड़ाव दोनों बढ़ा दिया है।

x

मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग के साथ टॉम क्रूज एक बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं। इस फिल्म को दुनिया भर में इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक माना जा रहा है। भारत में भी इसके लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसी बीच टॉम क्रूज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्रेम और भारत के लिए अपने जज़्बात ज़ाहिर करते नजर आ रहे हैं।
जामा मस्जिद में बीजेपी नेता; गले मिले शाही इमाम से!
"मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं" – टॉम क्रूज का भारत के लिए संदेश :
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अवनीत कौर से बातचीत के दौरान टॉम क्रूज ने भारत में बिताए अपने लम्हों को याद किया। उन्होंने कहा, “मुझे भारत से बहुत प्यार है। अमेजिंग देश, अमेजिंग लोग, अमेजिंग कल्चर। ताजमहल की यात्रा से लेकर मुंबई में प्रीमियर तक, हर पल मेरी यादों में बसा हुआ है।” उन्होंने अपने भारतीय फैंस के लिए कहा – “हैलो इंडिया! I Love You. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।”
बॉलीवुड फिल्मों के फैन निकले टॉम क्रूज :
टॉम क्रूज ने खुलकर कहा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की यूनिक शैली बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, “जब कोई सीन के बीच में गाना शुरू करता है, मुझे वह बहुत अच्छा लगता है। मैं उस संस्कृति से बहुत प्रभावित हूं। डांस, सिंगिंग, एक्टिंग का जो मेल है – वो वाकई बेहतरीन है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में भारत आकर कोई फिल्म बनाना चाहेंगे।
भारत में बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार ओपनिंग की उम्मीद :
मिशन इम्पॉसिबल 8 की भारत में 20 से 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही है। यह फिल्म छावा, एल2: एम्पुरान और सिकंदर जैसी हालिया बड़ी भारतीय फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
