पाक से लौटकर भी रही संपर्क में! यूट्यूबर ज्योति रानी गिरफ्तार
हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति रानी मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ज्योति, पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी और उसी के कहने पर दो बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी थी। वहां वह न सिर्फ पाकिस्तानी नागरिकों से मिली, बल्कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से भी संपर्क में रही।
‘ट्रैवल विद जो’ के नाम से चलाती थी यूट्यूब चैनल :
ज्योति ने पूछताछ में बताया कि वह ‘Travel With Jo’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती है और साल 2023 में जब वह पाकिस्तान का वीज़ा लगवाने दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन गई थी, तभी उसकी मुलाकात दानिश से हुई। दानिश ने उसका नंबर लिया और दोनों के बीच लगातार बातचीत शुरू हो गई।
जामा मस्जिद में बीजेपी नेता; गले मिले शाही इमाम से!
पाकिस्तान में खुफिया नेटवर्क से मुलाकात :
जानकारी के मुताबिक, दानिश के कहने पर ज्योति ने पाकिस्तान यात्रा की, जहां अली अहवान नामक व्यक्ति ने उसका रुकने और घूमने का इंतज़ाम किया। वहीं, अली ने उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस अधिकारियों से करवाई। उसने वहां शाकिर और राणा शहबाज से भी मुलाकात की और शाकिर का नंबर अपने मोबाइल में ‘जट रधांवा’ के नाम से सेव कर लिया ताकि किसी को शक न हो।
सोशल मीडिया पर आदान-प्रदान करती थी खुफिया जानकारियां :
भारत लौटने के बाद भी ज्योति व्हाट्सऐप, स्नैपचैट और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार पाकिस्तान के संपर्क में रही। उसने देश विरोधी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया, जिससे भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचा।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं पाक जासूस :
इससे पहले पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से 6 अन्य पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा जा चुका है। अब ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से साफ है कि पाकिस्तान भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बनाकर खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story