DRI
मुंबई : राजस्व गुप्तचर निदेशालय (DRI)(डीआरआई) के अधिकारियों ने अंधेरी के व्यवसायी पुखराज चौधरी (51) को गिरफ्तार किया है, जिन पर हवाला से जुड़े होने का आरोप है। अंधेरी में जूलरी व्यवसाय करनेवाले पुखराज चौधरी ऊर्फ पप्पू राजस्थान के पाली जिला, कोट तहसील के पुनावड़िया गांव के रहनेवाले हैं। व्यवसायी पुखराज चौधरी की गिरफ्तारी लगभग 19 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी से जुड़े रैकेट के सिलसिले में हुई है। इस मामले का भंडाफोड दो महिने पहले किया गया था।
6 मार्च को, डीआरआई अधिकारियों ने दुबई से आने वाले यूएई नागरिक सालेम अब्दुल्ला और अल शम्सी अब्दुल्ला को रोका और उनके कस्टमाइज्ड बेल्ट्स में छुपाया गया 21.9 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये बताई गई। इसके बाद आदिल सलीम शेख नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान, डीआरआई अधिकारियों को पता चला कि यह सिंडिकेट सोना अंधेरी स्थित सागर शॉपिंग सेंटर में पुखराज चौधरी को सौंपता था। कुछ मौकों पर चौधरी ने हवाई अड्डे के बाहर तस्करी का माल खुद प्राप्त किया था। एक अधिकारी ने बताया, “अन्य हवाला ऑपरेटरों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।”
Next Story