बॉलीवुड दिग्गजने सितारों पर कसा तंज; पाकपर खामोश क्यों ?
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर 9 बड़े आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इस निर्णायक कार्रवाई पर देशभर में सेना की सराहना हो रही है, लेकिन बॉलीवुड की चुप्पी इस बार भी चर्चा में है।
इसी मुद्दे पर अब मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड के बड़े सितारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन तो खुलेआम करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द बोलने से भी डरते हैं।
"पाकिस्तान के कलाकार हमसे ज़्यादा नेशनलिस्ट हैं" :
एक चैनल से बातचीत में अभिजीत ने कहा, “पाकिस्तान के आर्टिस्ट हमसे ज़्यादा नेशनलिस्ट हैं। हमने उन्हें नाम दिया, पैसा दिया, पहचान दी – लेकिन आज वही कलाकार हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। उनकी फितरत में है देशभक्ति, लेकिन हमारे यहां के कलाकार या तो चुप हैं या खुद अपने देश के खिलाफ बोल रहे हैं।”
"गुटखा बेचेंगे, पर पाकिस्तान पर चुप!" :
अभिजीत ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे सितारे पुड़िया और गुटखा तो बेच लेंगे, लेकिन कभी नहीं कहेंगे – पाकिस्तान हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे। उनके मुंह से पाकिस्तान शब्द ही नहीं निकलता।”
"पाकिस्तान की फैन फॉलोइंग की चिंता!" :
बॉलीवुड की यंग जनरेशन को लेकर भी अभिजीत ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “आज के कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को पाकिस्तान में अपनी फैन फॉलोइंग की चिंता है। शायद इसी वजह से वे पाकिस्तान के खिलाफ बोलने से डरते हैं या चुप रहते हैं।”

बॉलीवुड की चुप्पी पर उठे सवाल :
अभिजीत का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब देश आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक मोर्चे पर है। उनकी बातों ने एक बार फिर बॉलीवुड की उस चुप्पी को लेकर बहस छेड़ दी है, जो हर बार देश के अहम मुद्दों पर देखी जाती है।
Editorial

Editorial

Next Story