✕
अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों का स्वभाव है
By EditorialPublished on
स्वामी रामदेव महाराज व आचार्य बालकृष्ण महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण है। गत वर्ष की भाँति पाँच दिनों तक आचार्यकुलम् में ‘प्रतिभा अभिनंदन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रार्थना सभा में हाईस्कूल परीक्षा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया गया।
_202505161147467133.jpg)
x
_202505161147467133.jpg)
हरिद्वार। स्वामी रामदेव महाराज व आचार्य बालकृष्ण महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण है। गत वर्ष की भाँति पाँच दिनों तक आचार्यकुलम् में ‘प्रतिभा अभिनंदन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रार्थना सभा में हाईस्कूल परीक्षा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष हाईस्कूल में अथर्व ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, ध्रुव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सान्या सेजल ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 97.60% अंकों के साथ सहज चतुर्थ और 97.40% अंकों के साथ के साथ अंशुमान व कन्हैया कुमार क्रमशः पंचम स्थान पर रहे। कुल मिलाकर सभी 153 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय का औसत 86.30 रहा। 21 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में ए -1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 43 विदयार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25 रही। आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष डॉ. ऋतंभरा शास्त्री सहित प्राचार्या स्वाति मुंशी ने विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव, उपप्राचार्य तापस कुमार बेरा, समन्वयिका दीपा व मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष अमित सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
