राजनाथ सिंह का तंज; आतंक को पालोगे तो अंजाम भुगतोगे!
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व में तहलका मचा दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन न केवल रणनीतिक तौर पर अलग था, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। वहीं पाकिस्तान इसे


राजनाथ सिंह ने कहा कि भुज भारत की जीत का साक्षी है और ऑपरेशन सिंदूर का नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए, और भारत के फाइटर प्लेन बिना सीमा पार किए दुश्मन के कई ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। भारत में बने हथियार, खासकर ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पाकिस्तान ने भी स्वीकार की है।
उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए क्या कहा ?
-
भारतीय वायुसेना के 23 मिनट पाकिस्तान की जमीन पर पल रहे आतंकियों को खत्म करने के लिए काफी हैं।
-
जैसे लोग नाश्ता पानी करते हैं, उतनी ही देर में सैनिकों ने दुश्मनों को धराशायी कर दिया।
-
ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेर में दिन का उजाला दिखा दिया।
-
अभी तो हमने पाकिस्तान को प्रोबेशन पर रखा है, पूरा असर अभी दिखाना बाकी है।
-
पाकिस्तान खुद IMF के पास कर्ज मांगने वाला देश बन चुका है, जबकि भारत उन देशों में है जो IMF को कर्ज देते हैं।
-
IMF की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को आतंक फंडिंग से कम नहीं माना जाना चाहिए।
-
ऑपरेशन सिंदूर सौंदर्य नहीं, बल्कि संकल्प का प्रतीक है — आतंकवाद के खिलाफ भारत की लाल लकीर।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने धर्म देखकर बेगुनाहों को मारा, लेकिन भारत ने अपने धर्म के मुताबिक उनका खात्मा किया।इस तरह, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की संकल्प शक्ति और सैन्य क्षमता दोनों को विश्व के सामने मजबूती से पेश किया है।

