✕
फर्जीबाज़ी में अग्रेसर पाक आर्मी; इशाक डार ने कराई रुसवाई!
By EditorialPublished on
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार हो गया है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपनी संसद म

x
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार हो गया है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपनी संसद में एक झूठा दावा कर दुनिया की वाहवाही बटोरने की कोशिश की, लेकिन मामला उन्हीं के देश के एक अखबार ने बेनकाब कर दिया।
AI से जनरेटेड अखबार का किया हवाला :
इशाक डार ने दावा किया कि ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Daily Telegraph ने पाकिस्तान एयरफोर्स की जमकर तारीफ की है। उन्होंने संसद में कहा, "भारत के 6 फाइटर जेट गिराए गए, और पाकिस्तानी एयरफोर्स को ‘अनडिस्प्यूटेड किंग ऑफ स्काई’ बताया गया है।” उन्होंने जो अखबार की कटिंग दिखाई, वह असल में AI से जनरेटेड नकली इमेज थी।
'द डॉन' ने किया भंडाफोड़ :
पाकिस्तान के ही प्रतिष्ठित समाचार पत्र द डॉन ने इस दावे की पड़ताल की और साफ किया कि जिस अखबार का हवाला दिया गया, वह कहीं भी मौजूद नहीं है। डॉन के फैक्ट चेक ने बताया कि वह इमेज AI से बनाई गई थी और उसमें दिखाई गई हेडलाइन, लेआउट और भाषा The Daily Telegraph की शैली से मेल नहीं खाती।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की निर्णायक कार्रवाई :
इससे पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सैन्य अड्डों पर जोरदार जवाबी हमला किया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया, जिसमें दो JF-17 और एक मिराज फाइटर जेट शामिल थे। साथ ही, कई सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया।
पाकिस्तान में फजीहत का सिलसिला जारी :
पाक विदेश मंत्री के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हुई। इशाक डार से पहले भी पाकिस्तान के कई नेता झूठे बयानों के चलते हंसी का पात्र बन चुके हैं। इस बार, डॉन जैसे अपने ही मीडिया हाउस ने जब पोल खोली, तो पाकिस्तान की फजीहत और गहरी हो गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
