India Strikes! 5 Pak Jets Downed, Including Mirage & JF-17
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को गहरे झटके दिए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कुल 5 विमान मार गिराए, जिनमें दो जेएफ-17, एक मिराज जेट, एक एडवांस्ड चेतावनी विमान (AWACS) और एक C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (संभावित) शामिल हैं।
ऑपरेशन को 6 से 9 मई के बीच अंजाम दिया गया। 6 और 7 मई को दो फाइटर जेट गिराए गए जबकि 8 और 9 मई को तीन और एयरक्राफ्ट को भारतीय सेना ने तबाह किया। इन कार्रवाइयों से पाकिस्तान के रक्षा ढांचे को गहरा नुकसान हुआ है।
पाक-परस्त तुर्किए को अमेरिका से तोहफ़ा; भारत चुप रहेगा ?
पाक विदेश मंत्री का झूठा प्रचार :
इतने भारी नुकसान के बावजूद पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में संसद में दावा किया कि ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ ने पाक वायुसेना की तारीफ करते हुए लेख प्रकाशित किया है, जिसमें उसे "किंग ऑफ स्काई" बताया गया। लेकिन यह दावा झूठा निकला।
पाकिस्तान के ही प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'द डॉन' ने इस दावे का फैक्ट चेक किया और पाया कि यह अखबार की कटिंग AI से जनरेटेड फर्जी इमेज थी। यानि एक बार फिर पाकिस्तान अपने नुकसान को छिपाने और सेना की झूठी शान बढ़ाने में जुट गया।
पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान :
ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ आतंकी ठिकानों तक सीमित नहीं रहा। पाकिस्तान की सेना ने भी भारत की कार्रवाई का जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने सटीक हमलों से उसे भी काफी नुकसान पहुंचाया। इसमें 5 पाकिस्तानी वायु सैनिक मारे गए, जिनमें स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ भी शामिल थे। पाकिस्तानी वायुसेना के एक रिटायर्ड एयर मार्शल ने भी इस नुकसान को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसे सरकार छुपा रही है।
भारत का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य जवाब नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है – आतंक और उसका समर्थन करने वालों को अब भारत बख्शने वाला नहीं। पाकिस्तान की ओर से फैलाई जा रही झूठी कहानियां न सिर्फ उसकी कमजोरी को दिखाती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी साख को और कमजोर करती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story