mumbai
मुंबई। करीब 33 लाख रुपए के स्वर्णाभूषणों की चोरी के मामले में सुनिता तुकाराम गोवंडे नामक महिला के खिलाफ भोईवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही उससे पूछताछ करेगी। यदि जांच में उसका कोई संबंध सामने आता है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है, ऐसा पुलिस ने बताया। इस मामले में शिकायतकर्ता एक जूलरी व्यापारी हैं। अपनी दो साल की बेटी की देखभाल के लिए उन्होंने सुनिता को केअरटेकर के रूप में रखा था। कुछ दिन पहले उन्होंने 33 लाख 46 हजार रुपये मूल्य के 378 ग्राम वज़न के 50 सोने के आभूषण अलमारी की तिजोरी में रखे थे। उसी दिन सुनिता काम से घर गई और फिर वापस नहीं आई। 12 मई को जब उन्होंने तिजोरी की जांच की तो 33 लाख 46 हजार रुपये के सोने की चोरी होने का पता चला। सुनिता पर चोरी का संदेह जताया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story