JR.NTR के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन की सुपर सरप्राइज एंट्री!
साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की शूटिंग ज़ोरों पर चल रही है, और इसी बीच मेकर्स ने एक धमाकेदार सरप्राइज़ प्लान किया है। 20 मई को, यानी जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर, फिल्म का टीज़र रिलीज होने वाला है।
ऋतिक रोशन ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें :
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “हे जूनियर एनटीआर, क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार रहें! #War2” इस हिंट के बाद फैंस के बीच टीज़र रिलीज को लेकर हलचल तेज़ हो गई है।
विलेन बनेंगे जूनियर एनटीआर, धमाका तय !
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक दमदार नेगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे, वहीं ऋतिक रोशन रॉ एजेंट कबीर धालीवाल के रोल में लौट रहे हैं। साथ ही कियारा आडवाणी इस स्पाई थ्रिलर में मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं।
स्पाई यूनिवर्स का अगला धमाका :
‘वॉर 2’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश है, जिसके पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब इस सीक्वल को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा – हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म :
फिल्म 14 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, यानी स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एक बड़ा सिनेमाई धमाका तय है। मेकर्स ने इसके प्रमोशन के लिए ग्रैंड प्लान तैयार किया है – हर टीज़र, ट्रेलर और इवेंट को भव्य बनाने की तैयारी हो चुकी है।
Next Story