भारत की चाणक्य निति; अमेरिका को की जीरो टैरिफ की पेशकश
5/15/2025 2:54:51 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों पर एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अमेरिका को 'जीरो टैरिफ ट्रेड डील' की पेशकश की है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीति के गलियारों में हलचल मच गई है।
"भारत में बेचना मुश्किल, लेकिन अब जीरो टैरिफ डील को तैयार" : ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "भारत में कुछ भी बेचना बहुत मुश्किल है, लेकिन अब वे अमेरिका के साथ जीरो टैरिफ ट्रेड डील के लिए तैयार हैं।" यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव पैदा हो गया था। ट्रंप ने दावा किया कि उनके दबाव के चलते भारत ने यह ऑफर दिया है।
भारत-पाकिस्तान सीजफायर में भी ली क्रेडिट :
ट्रंप ने इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीजफायर में भी अपनी 'अहम भूमिका' होने का दावा किया था।
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया था। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान ट्रंप ने हस्तक्षेप कर सीजफायर के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की थी। ट्रंप ने इसे अपनी 'डिप्लोमेटिक जीत' करार दिया।

ट्रंप का टैरिफ वार: किस देश पर कितना ?
डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के तहत अमेरिका ने हाल ही में कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं:
  • चीन पर 145% टैरिफ
  • वियतनाम पर 46% टैरिफ (90 दिनों की छूट के साथ)
  • भारत पर 26% टैरिफ
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पर 10% टैरिफ
भारत ने इसके जवाब में अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज की थी, जिसके बाद अब ट्रंप का यह नया दावा सामने आया है। ट्रंप के इन बयानों को जहां उनके समर्थक 'साफगोई' बता रहे हैं, वहीं कूटनीतिक विशेषज्ञ इसे 'चुनावी रणनीति' के तौर पर देख रहे हैं। भारत सरकार की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Editorial

Editorial

Next Story