Pratahkal_Ban_Drone_Flying

मुंबई । ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद सुरक्षा कारणों से मुंबई पुलिस ने मुंबई ने 3 जून तक ड्रोन (Drone) उड़ाने पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जाएगी। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए 3 जून तक पूरे शहर में ड्रोन और अन्य रिमोट-नियंत्रित उड़ान उपकरणों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रेटर मुंबई के पुलिस आयुक्त ने प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने ड्रोन संचालन के लिए मुंबई को ‘रेड जोन’ घोषित किया है, जिसके तहत अनधिकृत ड्रोन उड़ाना गंभीर उल्लंघन माना जाता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है।



Next Story