Red 2 पर खतरे की घंटी; सुपरहिट के बावजूद चुनौती बरकरार!
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड 2' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 14 दिनों में 133.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। 15वें दिन शाम तक फिल्म का कलेक्शन 135.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और रात तक इसमें और इजाफा हो सकता है।
रेड 2 की सफलता, बजट का कई गुना मुनाफा :
48 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'रेड 2' अब तक अपने बजट का कई गुना कमा चुकी है। फिल्म के कंटेंट और स्टारकास्ट ने इसे जनता के बीच हिट बना दिया है। रितेश देशमुख, अमित स्याल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जा रहा है। सिंघम रिटर्न्स और शैतान के रिकॉर्ड पर नजरें अब 'रेड 2' के सामने दो बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने की चुनौती है:
  • सिंघम रिटर्न्स का 140.62 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन
  • शैतान का 149.49 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन
  • फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ये रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं, लेकिन असली टेस्ट अब शुरू होने वाला है।
मिशन इम्पॉसिबल से मिलेगी टक्कर :
16 मई को हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' रिलीज हो रही है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 12,000 से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं। ऐसे में 'रेड 2' के लिए चुनौती बढ़ने वाली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि टॉम क्रूज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के सामने अजय देवगन की फिल्म टिक पाती है या नहीं।
साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट :
फिलहाल 'रेड 2' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। इसने 'जाट', 'स्काई फोर्स' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की 'छावा' बनी हुई है। 'रेड 2' ने मेकर्स के लिए फायदेमंद सौदा साबित होकर कमाई का नया रिकॉर्ड रच दिया है। अब फिल्म का असली मुकाबला आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा।
Next Story