AIMIM Leader Reacts to Turkey-Azerbaijan Entry..
5/15/2025 4:38:26 PM
AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने गुरुवार को पार्टी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तुर्किए और अज़रबैजान द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत ऐसे किसी भी देश के समर्थन को स्वीकार नहीं करता जो पाकिस्तान के साथ खड़ा हो।
जलील ने कहा, "जो देश कभी खुद आतंकवाद के शिकार रहे हैं, वे आज पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। उनकी राजनीतिक मजबूरियां क्या हैं, ये हमें नहीं पता, लेकिन हम उनकी निंदा करते हैं। भारत की सशस्त्र सेनाएं इतनी सक्षम हैं कि हमें किसी के सहारे की जरूरत नहीं।"
विवादित बयान से HC सख्त; विजय शाह के खिलाफ FIR का आदेश
BMC चुनाव को लेकर रणनीति :
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव पर बोलते हुए जलील ने कहा, "चुनाव बार-बार टलता रहा है, कोर्ट के फैसले के बाद अब तैयारियों को और मजबूती मिलेगी। AIMIM की जड़ें स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ी हैं और हम हर सीट पर मजबूती से उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी के साथ इस पर बैठक होगी।"
सेलिब्रिटीज पर कसा तंज :
'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्मी सितारों की चुप्पी पर निशाना साधते हुए जलील ने कहा, "सेलिब्रिटीज को हमारे जवानों का मनोबल बढ़ाना चाहिए, लेकिन वे सिर्फ पैसा कमाने में व्यस्त हैं।"
मध्य प्रदेश के मंत्री पर तीखा हमला :
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर जलील ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अगर सच में लोगों की भावनाएं समझते तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त कर देते। सिर्फ माफीनामा लेना काफी नहीं है, ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।"
इम्तियाज जलील के इन बयानों ने न सिर्फ तुर्किए-अज़रबैजान पर भारत की सख्त नीति को उजागर किया, बल्कि घरेलू मुद्दों पर भी AIMIM की आक्रामक रणनीति को स्पष्ट कर दिया है।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story