✕
BJP की 'तिरंगा यात्रा' पर राजनीतिक घमासान; कांग्रेसके सवाल
By EditorialPublished on
5/14/2025 2:39:00 PM ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्

x

5/14/2025 2:39:00 PM
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। लेकिन इस आयोजन को लेकर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
कांग्रेस का आरोप: ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति कर रही है बीजेपी :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन देश की सेना के साथ है, लेकिन बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बनाकर राजनीतिक रैली में बदल रही है।
सर्वदलीय बैठक की मांग :
प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार से विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई बीच में रोककर सीज़फायर का ऐलान किया गया, तो विपक्ष के मन में कई सवाल उठे। उन्होंने कहा, "विपक्ष जानना चाहता है कि वो आतंकवादी कहां हैं, जिन्होंने हमारी 26 बहनों के मांग का सिंदूर उजाड़ा था?"
लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब :
लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान भारी भीड़ देखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेता यात्रा में शामिल हुए। भाजपा इसे देशभक्ति का उत्सव बता रही है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक मंचन करार दे रहा है।
यह भी पढे :
Next Story
Related News
X

