✕
सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, HC ने उठाया सख्त कदम
By EditorialPublished on
सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान ने सियासी और कानूनी दोनों ही मोर्चों पर बवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजी

x

सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान ने सियासी और कानूनी दोनों ही मोर्चों पर बवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी को चार घंटे में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
हाईकोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बेंच ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, "हर हाल में विजय शाह पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है और सेना के किसी भी अधिकारी का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार सुबह सबसे पहले की जाएगी, जिससे अदालत की गंभीरता स्पष्ट होती है।
राजनीतिक विवाद भी तेज़ :
मामला राजनीतिक रूप से भी गर्माता जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल श्यामला हिल्स थाने पहुंचा और विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
जीतू पटवारी ने कहा, "विजय शाह ने भारतीय सेना और उसकी महिला अधिकारी का घोर अपमान किया है। उन्हें एक मिनट भी मंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं है।" कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि वे राज्य के सभी थानों में शिकायती आवेदन देंगे और पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को उठाएंगे।
मंत्री पर पद छोड़ने का दबाव :
विपक्ष के अलावा आम नागरिकों और कई सैन्य सम्मानित पूर्व अधिकारियों ने भी मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर #VijayShahMustResign ट्रेंड कर रहा है, और लोगों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मामले? में हस्तक्षेप करें। मंत्री विजय शाह ने हाल ही में एक जनसभा में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। बयान को सेना की गरिमा और महिला अधिकारियों के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
