✕
ट्रंप से मिलेंगे अंबानी; कतर में डिनर Diplomacy!
By EditorialPublished on
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ मुकेश अंबानी आज कतर की राजधानी दोहा में एक बेहद खास डिनर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। यह रात्रिभोज अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में दोहा के भव्य लुसैल पैलेस में आयोज

x

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ मुकेश अंबानी आज कतर की राजधानी दोहा में एक बेहद खास डिनर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। यह रात्रिभोज अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में दोहा के भव्य लुसैल पैलेस में आयोजित किया गया है, जिसमें कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भी मौजूद रहेंगे। यह मुलाकात न सिर्फ कारोबारी हलकों, बल्कि वैश्विक राजनीति में भी खासा ध्यान खींच रही है।
रिलायंस के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय संबंध:
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी वैश्विक पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स में बड़ा निवेश किया है। वहीं, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनियों – गूगल और मेटा – के साथ रिलायंस की कई महत्वपूर्ण साझेदारियाँ पहले से चल रही हैं।
ट्रंप की खाड़ी यात्रा में अगला पड़ाव कतर :
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय खाड़ी देशों की यात्रा पर हैं। मंगलवार, 13 मई को उन्होंने सऊदी अरब में 142 अरब डॉलर की रिकॉर्ड डिफेंस डील की, जो अमेरिका-सऊदी संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गई। अब उनका अगला पड़ाव कतर और फिर यूएई है। यह दौरा ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा मानी जा रही है।
डिनर में एक और भारतीय कारोबारी होंगे शामिल :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रात्रिभोज में लंदन में रहने वाले एक और प्रमुख भारतीय कारोबारी भी शामिल होंगे, जो ट्रंप और कतर प्रशासन दोनों के करीबी माने जाते हैं। यह मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचार पर आधारित है, और इसमें किसी भी तरह के निवेश या व्यावसायिक समझौतों की घोषणा की संभावना नहीं जताई गई है।
भारत-कतर संबंधों में गर्मजोशी :
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में कतर के अमीर ने भारत का दौरा किया था और 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। अब इस डिनर के जरिए भारत, अमेरिका और कतर के बीच कारोबारी रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
