mumbai
मुंबई। साध्वी रचनाश्री के सानिध्य में आचार्य महाश्रमण जन्म दिवस, दीक्षा दिवस और पट्टोत्सव संयुक्त रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर साध्वीश्री ने कहा कि जन्म प्रत्येक व्यक्ति लेता है किंतु दीक्षा ग्रहण करना बड़ी बात होती है। दीक्षा भी कई व्यक्ति लेते हैं, किंतु कोई विलक्षण व्यक्ति ही आचार्य पद को सुशोभित करता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आचार्य महाश्रमण के शासन में संयम जीवन जी रहे हैं। साध्वी गीतार्थप्रभा एवं साध्वी प्राज्ञप्रभा ने विचार रखे। साध्वी नमनप्रभा ने कविता पाठ किया। महिला मंडल ने गीत का संगान किया। शिशोदा सभाध्यक्ष राजेश धाकड़, महिला मंडल अध्यक्ष कंचनदेवी धाकड़, रमेश डागलिया, रोशन धाकड़, राकेश धाकड़, तारा धाकड़, शांतिलाल छाजेड, जसराज छाजेड, दिनेश धाकड़, मदन धाकड़, हेमंत धाकड़, मिठालाल धाकड़ ने विचार रखे। संचालन प्रकाश धाकड़ ने किया। यह जानकारी हेमन्त धाकड़ ने दी
Editorial

Editorial

Next Story