✕
37 किलो शुद्ध सोने की धोखाधड़ी
By EditorialPublished on
कालबादेवी स्थित एक मशहूर गोल्ड कारोबारी द्वारा कुल 25 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी किए जाने की खबर है। इस कारोबारी ने अन्य कारोबारियों से 37 किलो शुद्ध सोने के लिए लेन-देन किया।
_202505141018067353.jpg)
x
_202505141018067353.jpg)
मुंबई। कालबादेवी स्थित एक मशहूर गोल्ड कारोबारी द्वारा कुल 25 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी किए जाने की खबर है। इस कारोबारी ने अन्य कारोबारियों से 37 किलो शुद्ध सोने के लिए लेन-देन किया। इस कारोबारी ने रुपए तो लिए लेकिन बदले में सोना नहीं दिया। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कारोबारी मांगीलाल कोठारी ने पिछले साल जुलाई में रौनक कुमार पलगोटा नामक जूलरी कारोबारी को 37 किलो शुद्ध सोने का ऑर्डर दिया था। इसके लिए उन्होंने 25.75 करोड़ रुपये दिए थे। सालभर के इंतजार के बाद भी कोठारी को ना तो सोना मिला और ना ही अपनी रकम वापस मिली। आखिरकार कोठारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद अदालती आदेश के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया।
Next Story
Related News
X

