✕
शिशोदा गांव बनेगा एजुकेशन हब
By EditorialPublished on
नाथद्वारा उपखंड के शिशोदा गांव में मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से कंकुबाई-सोहनलाल धाकड़ के नाम पर 15 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सुविधायुक्त एवं आधुनिक भवन का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लोकार्पण समारोह में फीता काटकर उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय को पीएमश्री योजना में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिशोदा आने वाले वक्त में दक्षिण राजस्थान का शैक्षणिक हब बनेगा।
_202505131508019835.jpg)
x
मुंबई। नाथद्वारा उपखंड के शिशोदा गांव में मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से कंकुबाई-सोहनलाल धाकड़ के नाम पर 15 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सुविधायुक्त एवं आधुनिक भवन का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लोकार्पण समारोह में फीता काटकर उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय को पीएमश्री योजना में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिशोदा आने वाले वक्त में दक्षिण राजस्थान का शैक्षणिक हब बनेगा।
_202505131508019835.jpg)
समारोह में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राजसमंद जिला भाजपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, देवकीनंदन गुर्जर, राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, विद्यालय भवन निर्माणकर्ता परिवार के मुखिया सोहनलाल धाकड़, मेघराज, अजित, हार्दिक, आरव, भाविका, इंद्रा, सीमा मंचासीन थे। स्वागत भाषण हार्दिक धाकड़ ने दिया।
मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने संबोधन की शुरुआत करते हुए विद्यालय का नाम श्रीमती कंकुबाई-सोहनलालजी धाकड़ राउमावि शिशोदा करने की घोषणा की। दिलावर ने कहा कि उन्होंने इससे भव्य सरकारी स्कूल का भवन पहले नहीं देखा। यहां विज्ञान, गणित, कृषि विज्ञान सहित आधुनिक विषय पढ़ने की सुविधा मिलेगी। सरकार यहां शिक्षा से जुड़ी उत्तम और अधिकतम सुविधाएं देने का प्रयास करेगी, ताकि इस इलाके के बच्चे पढ़-लिख कर खूब आगे बढ़ सके। विद्यालय में न सिर्फ अध्ययन, बल्कि खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर भी हम प्रतिबद्ध रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की यह धरती सदैव पूजनीय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपने माता-पिता के सम्मान और स्मृति में ऐसा भवन बनाने से अधिक श्रेष्ठ कार्य और क्या हो सकता है। दिलावर ने भरोसा दिया कि शिशोदा गांव में शिक्षा के लिए लोगों की राज्य सरकार से जो अपेक्षाएं होंगी, वह पूरी की जाएगी। उन्होंने आशा जताई कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं गांव का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सरकार स्कूल में श्रेष्ठ शिक्षक और सुविधाएं देने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर शांति भाई शानदार ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। धन्यवाद कपिल जैन ने दिया। संचालन संजय झाला ने किया।
_202505131511057975.jpg)
स्कूल शिक्षा के साथ देश की सेवा की भी प्रेरणा देगाः ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे, लेकिन वे किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। उन्होंने अपने संदेश में धाकड़ परिवार और सभी ग्रामीणों को नवीन भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं दी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिशोदा जैसे छोटे से गांव में राजकीय स्कूल का इतना भव्य भवन बना है। इस भवन के निर्माण का श्रेय मेघराज धाकड़ एवं उनके परिवार के अटल संकल्प को जाता है। बिरला ने कहा कि मेघराज धाकड़ ने मुंबई में अपनी कर्मभूमि में रहकर भी जन्मभूमि का कर्ज नहीं भूला। महाराणा प्रताप की शूरवीरता से ओतप्रोत इस धरती पर भामाशाह सी भावनाओं के अर्पण से बना ये विद्यालय विरासत और आधुनिकता का प्रतीक है। ये विद्यालय राजस्थान में अपनी जन्मभूमि के प्रति दायित्व की प्रेरणा का मॉडल बनेगा।
_202505131529278063.jpg)
फलों की बहार आईं, मगर जड़ों को नहीं भूलेः महिमा कुमारी
सांसद महिमा कुमारी ने भामाशाह परिवार के मेघराज धाकड़ के लिए कहा कि अपनी मेहनत से व्यापार रूपी पेड़ लगाया, जिस पर अपार फलों की बहार आईं, मगर वे जड़ों को नहीं भूले। उन्होंने कहा कि मुंबई में सफलता के बावजूद वे अपने गांव से जुड़े रहे और यहां इतना भव्य विद्यालय बनाया। ये माता-पिता को चारों धाम की यात्रा कराने से भी बड़ा सम्मान है। सांसद ने कहा कि मेवाड़ संघर्ष और त्याग की भूमि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से अध्ययन पूर्ण कर निकलने वाले बच्चे देश का विश्वभर में नाम रोशन करें।
लीड बाय एग्जाम्पल प्रस्तुत कियाः माहेश्वरी
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मेघराज धाकड़ और उनके परिवार ने ‘लीड बाय एग्जाम्पल’ प्रस्तुत किया है। यह भव्य विद्यालय शिक्षा का मंदिर ही नहीं, बल्कि संस्कारों का पोषक भी बने, ऐसी आशा है। माहेश्वरी ने कहा कि अपने गांवों और शहरों से बहुत लोग बाहर जाते हैं, लेकिन बहुत कम लौट कर अपनी मातृभूमि के लिए कुछ बड़ा करते हैं। उन्होंने दो अलग-अलग बीजों की कहानी सुनाते हुए धाकड़ परिवार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य को महत्वपूर्ण बताया।
_202505131529278063.jpg)
प्रदेश में ऐसा भवन शायद ही कहींः मेवाड़
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने कहा कि शिशोदा में ये जो स्कूल भवन बना है, ऐसा शायद ही प्रदेश में कहीं होगा। मेघराज धाकड़ और उनके परिवार ने साबित किया है कि ठान लें तो कुछ असंभव नहीं। विधायक ने कहा कि सरकार का शिक्षा पर पूरा जोर है। डीएमएफटी फंड के माध्यम से खमनोर ब्लॉक के 40 विद्यालयों में गणित प्रयोगशाला की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन्हीं में से एक गणित प्रयोगशाला शिशोदा स्कूल में भी बनेगी। समारोह को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी संबोधित किया। धाकड़ परिवार ने समारोह में आए ग्रामीणों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी गांव के विकास की प्रतिबद्धता जताई।
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व कॉलेज की भी योजना : मेघराज
15 करोड़ की लागत से स्कूल भवन बनाने वाले धाकड़ परिवार के मेघराज धाकड़ ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के मैदान में अत्याधुनिक सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व गांव में ही एक महाविद्यालय बनाने की भी इच्छा व्यक्त की और सरकार से अनुमति चाही। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की अनुमति दी और महाविद्यालय की अनुमति के लिए भी आश्वासन दिया। सभी अतिथियों ने समारोह से पूर्व नवनिर्मित विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और भवन की परिकल्पना व निर्माण की सराहना की।
_202505131516388627.jpg)
ये भी रहे मौजूद......
इस अवसर पर बीसी भलावत, रमेश धाकड, सुरेन्द्र कोठारी, रमेश पामेचा, बाबूलाल राठौड़, सलिल लोढा, केसुलाल धाकड़, भगवती धाकड, प्यारचंद मेहता, रोशन बोहरा, राजेश धाकड़, विकास धाकड़, अरविंद धाकड़, नितेश धाकड़, भगवती धाकड़, मीठालाल धाकड़, मदन धाकड़, प्रकाश धाकड़, अशोक धाकड़, विनोद धाकड़, महावीर धाकड़, नीरज शर्मा, हर्ष बयानी, चेतन छाजेड़, खमनोर प्रधान भैरूलाल विरवाल, उप प्रधान वैभव राज सिंह, विनोद धाकड, भेरूलाल कोठारी,
किशोर खाब्या, जगदीश परमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन अजमेरा, नाथद्वारा उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सुखवाल, शिशोदा प्रशासक भगवानसिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
