mumbai
मुबंई। भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी है, फिर भी खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना सीमा पर काम कर रही हैं। इस बीच, सरकार यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है कि राज्य की सीमाएं सुरक्षित रहें। महाराष्ट्र की सीमा गुजरात से लगती है। यहां से पाकिस्तान की सीमा नजदीक है। इसके अलावा, भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई भी खतरे में है। इसलिए राज्य सरकार ने सेना की तीनों शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में सोमवार मुंबई स्थित ‘वर्षा’ निवास पर बैठक हुई। बैठक में भारतीय सेना के महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा डिवीजनों के कमांडिंग जनरल ऑफिसर कमांडिंग, भारतीय नौसेना के महाराष्ट्र नौसेना डिवीजन के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, भारतीय वायु सेना के एयर वाइस मार्शल के साथ महाराष्ट्र के डीजीपी, गृह एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार शामिल हुए।
सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा
इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागरिक सुरक्षा को लेकर आज वर्षा निवास पर बैठक हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव है और इस युद्ध जैसी स्थिति में महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों की एक बैठक आयोजित की गई। सेना अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई। इस बैठक में, वर्तमान स्थिती में हमें और क्या करने की आवश्यकता है? इसको लेकर बातचीत हुई। सीएम ने आगे कहा कि इस बात पर भी विस्तृत चर्चा हुई कि हमें भविष्य में किस प्रकार से सतर्क रहना चाहिए। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पाकिस्तान भी जानता है कि वह भारत से युद्ध नहीं जीत सकता। इसलिए, वह युद्ध शुरू करके आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की कोशिश करते हैं। मुंबई देश की वित्तीय राजधानी है। इसलिए मुंबई संवेदनशील है। जिसको लेकर इसकी सुरक्षा बड़ा दी गई है।
Next Story