✕
ऐरोली में मनाया आचार्य महाश्रमण पदाभिषेक समारोह
By EditorialPublished on
आचार्य महाश्रमण का पदाभिषेक समारोह ऐरोली में उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कांता चंडालिया के मंगलाचरण के पश्चात शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि भारत की पावन धरा में धर्माचार्यों ने मार्गदर्शन किया है।
_202505131526152043.jpg)
x
_202505131526152043.jpg)
मुंबई। आचार्य महाश्रमण का पदाभिषेक समारोह ऐरोली में उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कांता चंडालिया के मंगलाचरण के पश्चात शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि भारत की पावन धरा में धर्माचार्यों ने मार्गदर्शन किया है। उनमें एक प्राणवान महाविभूति हैं आचार्य महाश्रमण जिन्होंने जन-जन में नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा हेतु लंबी पदयात्राएं की हैं तथा कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से लाखों व्यक्ति नशा मुक्त बने हैं। शासनश्री साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि आचार्य महाश्रमण का जीवन उनकी महनीयता दिव्यता अनिर्वचनीय है। अंतकरण मधुर मुस्कान लिए आगंतुक को हर्ष विभोर कर देता है। उनके पास श्रद्धा सत्य व तप बल है। साघ्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा व साध्वी चेतनाश्री ने गुरु अभ्यर्थना में विचार रखे एवं सामूहिक गीत का संगान किया। दिनेश बाफना, तेरापंथी सभा मंत्री विनोद मेहता एवं श्रावक श्राविकाओं की मौजूदगी रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
