✕
श्रीनगर एयरपोर्टसे बड़ी अपडेट; जानते है विस्तार में ...
By EditorialPublished on
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अस्थायी रूप से बंद किए गए श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं अब फिर से शुरू होने जा रही हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार, 12 मई को जानक

x
5/12/2025 4:26:58 PM
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अस्थायी रूप से बंद किए गए श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं अब फिर से शुरू होने जा रही हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार, 12 मई को जानकारी दी कि एयरपोर्ट पूरी तरह से नागरिक उड़ानों के संचालन के लिए तैयार है। उत्तर और पश्चिम भारत के कुल 32 एयरपोर्ट्स पर उड़ान सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
तनाव के दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की आशंका के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट सहित कई हवाईअड्डों पर नागरिक उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इसका सीधा असर हज यात्रा पर भी पड़ा, जिससे सैकड़ों तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
शेयर बाजार में भूचाल; सन फार्मा 7% लुढ़कने से धराशायी
NOTAM रद्द, संचालन को मिली हरी झंडी :
AAI ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAMs) जारी कर एयरपोर्ट बंद होने की सूचना दी थी। अब हालात सामान्य होने के बाद NOTAM को रद्द कर दिया गया है। AAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर एयरपोर्ट अब पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार है। सभी उड़ानों की नियमित सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।”
हज यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत:
उड़ानों की बहाली से न सिर्फ आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि हज यात्रा के लिए भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। श्रीनगर एयरपोर्ट से हज पर जाने वाले यात्रियों की उड़ानें पहले प्रभावित हो गई थीं, जिन्हें अब दोबारा शुरू किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा था तनाव :
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत ने स्पष्ट किया था कि ऑपरेशन का मकसद सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म करना था, न कि पाकिस्तान की सेना को निशाना बनाना। इसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिश की थी।
इन हमलों के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और उड़ान संचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। भारतीय सेना की सख्त एयर डिफेंस और जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया, जिससे हालात पर नियंत्रण पाया जा सका।
अब हालात सामान्य होते ही श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
