Emotional Anushka Recalls Special Moments with Virat
5/12/2025 4:51:13 PM
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने जहां फैंस को चौंका दिया है, वहीं उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी बेहद इमोशनल हो गईं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर विराट के संघर्ष और उनकी क्रिकेट यात्रा को याद किया। उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। विराट टेस्ट क्रिकेट की जर्सी में हैं जबकि अनुष्का ने सफेद ड्रेस पहनी है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने विराट के क्रिकेट के प्रति समर्पण और संघर्ष का जिक्र किया।
शेयर बाजार में भूचाल; सन फार्मा 7% लुढ़कने से धराशायी
"वो आंसू जो किसी ने नहीं देखे" :
अनुष्का ने लिखा, "वो रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में सब बात करेंगे, लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे, और वो अटूट प्यार जो आपने खेल के इस फॉर्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया।"
उन्होंने आगे लिखा, "हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक प्रिविलेज रहा है। किसी तरह, मैंने हमेशा इमेजिन किया था कि आप सफेद कपड़ों में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे - लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है, और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"
एयरपोर्ट पर साथ दिखे विराट और अनुष्का :
विराट की रिटायरमेंट अनाउंसमेंट से पहले, विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों को किसी ट्रिप पर जाते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद विराट परिवार संग कुछ समय बिताने का प्लान बना चुके हैं।
फैंस के लिए झटका, लेकिन सम्मान के साथ विदाई:
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज विराट को शानदार करियर के लिए बधाई दे रहे हैं और उनके फैसले का सम्मान कर रहे हैं। सभी उनकी मेहनत, जुनून और देश के लिए किए गए योगदान को सलाम कर रहे हैं।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 113 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 8,848 रन बनाए। उनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। अब उनके रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट के इस सुनहरे युग का एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है।
Editorial

Editorial

Next Story