✕
झारखंडवासी परिवर्तन संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
By EditorialPublished on 12 May 2025 5:30 AM IST
झारखंडवासी परिवर्तन संघ ने बोरिवली स्थित कोरा केन्द्र ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले झारखंड के मूल निवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

x

मुंबई। झारखंडवासी परिवर्तन संघ ने बोरिवली स्थित कोरा केन्द्र ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले झारखंड के मूल निवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब झारखंड गायक नितेश कच्छप और गरिमा एक्का ने मंच से अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। नितेश कच्छप के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरे ग्राउंड में झारखंडी संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर शिवसेना नेता संजय निरुपम, शिवा शेट्टी, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। स्वागत संस्था संस्थापक अरविंद आर्य, आयोजक चांदनी तामसोय, संयोजक मनुलाल बैठा एवं रामकुमार पाल ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने संस्था के उमाशंकर मोदी, तुलसी यादव, द्वारिका सिंह, मनोज कुमार, सुनील आर्य, राजीव रवि आदि सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
