Bollywood star danced to a Pakistani song, people got angry and said-
5/12/2025 7:00:28 PM
भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव चरम पर है। ऐसे में जहां देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल गरमाया हुआ है, वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में आ गई हैं। कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी गाने पर डांस करता हुआ वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर का किया था समर्थन, अब पाकिस्तानी गाने पर डांस? कंगना रनौत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर का खुलकर समर्थन किया था और पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन अब उन्हीं कंगना ने पाकिस्तानी गाना 'रांझेया वे' को अपने इंस्टाग्राम वीडियो की बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया है। वीडियो में कंगना पेड़ों से फल तोड़ती, पोज देती और डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा— "जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वो है जिंदगी। उम्मीद करती हूं कि हम सिर्फ जिएंगे नहीं बल्कि जिंदा और जिंदा दिल भी रहेंगे।"
शेयर बाजार में भूचाल; सन फार्मा 7% लुढ़कने से धराशायी
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, बॉयकॉट की मांग :
कंगना के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान से इतनी नफरत है और अब पाकिस्तानी गाना बजा रही हैं?" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "देशद्रोही, पाकिस्तानी गाना क्यों लगाया?" कई यूजर्स ने #BoycottKangana ट्रेंड करना शुरू कर दिया है और उनके खिलाफ नाराजगी जताई है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "भारत पर हमला हुआ है, और आप पाकिस्तान का गाना बजा रही हैं, शर्म करो।"
कौन है इस गाने का सिंगर ?
गौरतलब है कि जिस गाने पर कंगना ने रील बनाई है, वह पाकिस्तानी सिंगर जैन जोहेब का गाया हुआ है, जो 2022 में रिलीज हुआ था। यह गाना इन दिनों इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है और कई यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए कंगना का यह वीडियो लोगों की भावनाओं को आहत कर गया है।
कंगना ने नहीं दी कोई सफाई :
फिलहाल कंगना रनौत ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी के बीच यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और देश के सम्मान को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story