बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है। ऋतिक रोशन (HRITHIK ROSHAN) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। देशभर के फैंस इस एक्शन पैक्ड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह बिग बजट फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग और चर्चा इसे 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब ले आई है।

Before Hitting Screens;
5/12/2025 12:05:44 PM
बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की फिल्म 'वॉर 2' अभी से टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है। 14 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 'वॉर 2' की रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का तेलुगू वर्जन रिलीज से पहले ही 85 से 120 करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है। यह सौदा तेलुगू रीजन में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते मुमकिन हुआ है। फिल्म के तेलुगू डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को खरीदने की होड़ में टॉलीवुड के दो बड़े प्रोड्यूसर नागा वामसी और सुनील नारंग शामिल हैं, जो बड़े बजट की फिल्मों और हाउसफुल थिएटरों के लिए जाने जाते हैं।
'वॉर 2' में होगा हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस:
'वॉर 2' 2019 में आई ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक ने RAW एजेंट मेजर कबीर का किरदार निभाया था। सीक्वल में भी उनका वही दमदार और फीयरलेस अवतार देखने को मिलेगा। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगे जूनियर एनटीआर, जो फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। बॉलीवुड और टॉलीवुड की इस दमदार जोड़ी से फैंस को जबरदस्त एक्शन और रोमांच की उम्मीदें हैं।
ऋतिक रोशन (HRITHIK ROSHAN) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में :
'वॉर 2' के अलावा ऋतिक रोशन के पास 'कृष 4' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। इस फिल्म में ऋतिक न केवल एक्टिंग करेंगे, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाल सकते हैं। फिलहाल 'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग और बिजनेस रिपोर्ट्स देखकर ये साफ है कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
Editorial

Editorial

Next Story