✕
टाटा मेमोरियल अस्पताल में आया धमकी भरा ईमेल निकली अफवाह
By EditorialPublished on
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। ऐसे में पूरे देश में दहशत का माहौल है। इस बीच मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है।
_202505101015063282.jpg)
x
_202505101015063282.jpg)
मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। ऐसे में पूरे देश में दहशत का माहौल है। इस बीच मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि टाटा मेमोरियल अस्पताल को शुक्रवार सुबह परिसर में बम होने की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद यह अफवाह निकली।
भोईवाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि परिसर में बम है और मरीजों को बचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है और आगे की जांच जारी है।
वहीं अभी दो दिन पहले दूसरी ओर चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। बताया गया है कि सहार एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ से मुंबई आने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम रखा गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
