✕
भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
By EditorialPublished on
भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी का दायित्व हस्तांतरण एवं नवोदित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन वाशी में संपन्न हुआ। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ललित बोहरा ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष ललित बाफना ने नए अध्यक्ष कमलेश बोहरा को शपथ दिलाई।

x

मुंबई। भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी का दायित्व हस्तांतरण एवं नवोदित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन वाशी में संपन्न हुआ। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ललित बोहरा ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष ललित बाफना ने नए अध्यक्ष कमलेश बोहरा को शपथ दिलाई। बाफना ने अपनी टीम में महामंत्री गौतम कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बड़ाला, उपाध्यक्ष अशोक आच्छा, अमृत खटेड़, निर्मल आच्छा, बंशीलाल सियाल, विनोद खीवेसरा, मंत्री अजित कच्छारा, महावीर आच्छा, संगठन मंत्री प्रेम दुग्गड़, प्रचार मंत्री भरत खाटेड, सहकोषाध्यक्ष अरविंद कांटेड, सह संगठनमंत्री किशोर गादिया, सहप्रचार मंत्री अरविंद मेहता एवं कार्यकारिणी व परामर्शक मंडल की घोषणा की। नीलेश बापना की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।
निवर्तमान अध्यक्ष ललित बाफना, निवर्तमान महामंत्री बाबूलाल बापना, निवर्तमान कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद् अध्यक्ष अरविंद खाँटेड, महिला मंड़ल अध्यक्ष रेखा कोठारी, जीतो चेप्टर वाशी चेयरमैन महेंद्र चोरड़िया, भंवरलाल कर्णावट, सुरेंद्र कोठारी, ख्यालीलाल तातेड़, विश्व भारती संयोजक मदन लाल तातेड़, मुंबई सभाध्यक्ष मानक धींग ने विचार रखे। अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने कहा कि मैं यह दायित्व तेरापंथ समाज वाशी को साथ लेकर निर्वहन करूँगा और फाउंडेशन को नई ऊंचाइयां प्रदान कराने का प्रयास करूंगा। बोहरा परिवार केलवा का आतिथ्य सहयोग रहा। संचालन निवर्तमान महामंत्री बाबूलाल बापना ने एवं आभार ज्ञापन गौतम कोठारी ने किया। आयोजन सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी ट्रस्टियों के साथ तेरापंथ समाज वाशी सक्रिय रहा।
Next Story
Related News
X

