✕
भारत का एक्शन मोड ऑन; तनाव नहीं, जवाबी हमला जारी रहेगा
By EditorialPublished on
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाया है। इस हमले में हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भारत ने इसे युद्धविराम का घोर उल्लंघन करार दिया है और सख्त जवाब की चेतावनी दी है।

x
5/10/2025 12:15:24 PM
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। पाक सेना की आक्रामक गतिविधियां पूरे पश्चिमी मोर्चे पर जारी हैं, जिनमें लड़ाकू विमानों और ड्रोन का इस्तेमाल शामिल है।
उधमपुर, भुज, बठिंडा, पठानकोट सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल हमलों से उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, श्रीनगर और अवंतीपुरा में चिकित्सा परिसरों और स्कूलों को भी निशाना बनाया गया, जो साफ तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।
कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान हाई-स्पीड मिसाइलों के साथ आम नागरिकों को भी निशाना बना रहा है और उन्हें ढाल बनाकर हमले कर रहा है। भारतीय सेना हर कोशिश को नाकाम करने में सक्षम रही है और सीमावर्ती इलाकों की रक्षा पूरी मजबूती से की जा रही है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हुए कहा, “भारत ने जिम्मेदाराना और मजबूत जवाब दिया है। पाकिस्तान फॉरवर्ड इलाकों में अपनी टुकड़ियों को भेज रहा है, लेकिन हमारी सेना ने रहीम यार खान जैसे क्षेत्रों में करारा जवाब दिया है।”
विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अनुसार, पाकिस्तान ने रात 1:40 बजे पंजाब के एयरबेस पर हाई-स्पीड मिसाइलों से हमला किया, लेकिन भारत ने नियंत्रित जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।
पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे फेक नैरेटिव को भी भारत ने बेनकाब किया है और यह स्पष्ट संदेश दे दिया है – भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसावे का जवाब ज़रूर देगा।

Editorial
Next Story
Related News
X