✕
भारत-पाक में सीजफायर तय! ट्रंप के दावे पर भारत की मुहर
By EditorialPublished on
5/10/2025 6:06:21 PM भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण हालात के बीच एक बड़ी राजनयिक सफलता सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान दबाव में आ ग

x

5/10/2025 6:06:21 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण हालात के बीच एक बड़ी राजनयिक सफलता सामने आई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान दबाव में आ गया और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाने लगा।
इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर यह दावा किया कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई।”
भारत सरकार ने की पुष्टि :
भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने भी ट्रंप के इस बयान की पुष्टि कर दी है। यह पहली बार है जब भारत ने सार्वजनिक रूप से किसी बाहरी मध्यस्थता को स्वीकारा है, जो इस मामले की गंभीरता और वैश्विक हस्तक्षेप के स्तर को दर्शाता है।
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमलों ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया था, जिससे मजबूर होकर उसने अमेरिका, यूएई, और चीन जैसे देशों से हस्तक्षेप की अपील की।
पाकिस्तान ने भी युद्धविराम पर सहमति जताई :
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर युद्धविराम की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है।” हालांकि, उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर कोई माफी नहीं मांगी।
इशाक डार ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ समझौता किए बिना क्षेत्रीय शांति की कोशिश की है। उनके बयान में संयम और आत्मरक्षा की बात तो थी, लेकिन हाल की घटनाओं की जिम्मेदारी से पूरी तरह बचते हुए नजर आए।
राजनीतिक और सैन्य विश्लेषण :
विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्धविराम भारत की सामरिक बढ़त और कूटनीतिक दबदबे का परिणाम है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा, जिससे न केवल उसका मनोबल टूटा बल्कि अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ा।
राहत का पल, पर नजर अभी भी बनी रहेगी :
हालांकि यह सीजफायर दोनों देशों के लिए एक राहत का पल है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक भारत को सतर्क रहना होगा। यह युद्धविराम एक मोमेंटरी ब्रेक हो सकता है स्थायी समाधान की राह अभी लंबी है।
Next Story
Related News
X

