✕
iPhone हुआ महंगा; हर कोई हैरान !
By EditorialPublished on
iPhone यूज़र्स के लिए आने वाला वक्त जेब पर और भारी पड़ सकता है। जिस स्मार्टफोन को अब तक लग्ज़री माना जाता था, वह जल्द ही ‘सुपर लग्ज़री’ कैटेगरी में पहुंच सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने आगामी iPhone मॉडल की कीमत ₹3 लाख तक पहुंचा सकता है, जो अब तक की सबसे बड़ी कीमतों में से एक होगी। इस जबरदस्त मूल्य वृद्धि के पीछे की सबसे अहम वजह है अमेरिका में बढ़ती उत्पादन लागत। टेक इंडस्ट्री के जाने-माने विश्लेषक डैन आइव्स के अनुसार, Apple अगर एशिया की अपनी मौजूदा सप्लाई चेन को अमेरिका में स्थापित करता है, तो

x

डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी (Reciprocal Tariff Policy) ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है। खासकर चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर ने टेक इंडस्ट्री को गहराई से प्रभावित किया है। अब इस टकराव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है – iPhone यूज़र्स के लिए एक बड़ा झटका आने वाला है।
iPhone होगा तीन गुना महंगा ?
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मौजूदा हालात ऐसे ही बने रहे, तो iPhone की कीमत मौजूदा रेट से तीन गुना तक बढ़ सकती है। वेडबश सिक्योरिटीज के ग्लोबल टेक रिसर्च हेड डैन आइव्स के मुताबिक, अगर Apple अमेरिका में iPhone का उत्पादन शुरू करता है, तो इसकी कीमत 3,500 डॉलर (लगभग ₹3.5 लाख) तक पहुंच सकती है। अभी iPhone की कीमत भारत में करीब 1 लाख के आसपास है।
उत्पादन लागत में उछाल :
इस मूल्य वृद्धि के पीछे की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका में उत्पादन लागत का बढ़ना। फिलहाल iPhone के ज़्यादातर कॉम्पोनेंट्स ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन में बनते हैं और 90% से अधिक असेंबलिंग चीन में होती है। लेकिन अमेरिका में यह पूरी सप्लाई चेन दोहराना Apple के लिए आसान नहीं है। आइव्स का कहना है कि Apple को अमेरिका में यह सप्लाई चेन स्थापित करने में करीब 30 अरब डॉलर का खर्च आएगा, और सिर्फ 10% उत्पादन ट्रांसफर करने में ही तीन साल लग सकते हैं।
ट्रंप की नीति और Apple पर असर :
ट्रंप का दावा है कि उनकी नीति से अमेरिका में नौकरियां और फैक्ट्रियां लौटेंगी। लेकिन हकीकत में इसका सीधा असर कंपनियों की लागत और उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। Apple के शेयर पहले ही इस नीति की वजह से 25% तक गिर चुके हैं, और अब iPhone की कीमतें बढ़ने की आशंका से यूज़र्स परेशान हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
