mumbai
मुंबई। इन दिनों मेवाड़ में विचरण कर रहे श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमल मुनि के साथ बच्चों द्वारा भी पैदल चल कर सेवा कार्य किया जा रहा है। मेवाड़ संघ के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ के अनुसार धर्म जागरण अभियान के तहत मुनिवर के प्रवास में बच्चों का सेवा कार्य सराहनीय कदम है। यात्रा में सहभागिता निभाने वाले अंबेश गुरु पाठशाला नाथद्वारा के 8 वर्षीय दिवित सियाल का कहना है कि संतों के साथ पैदल चलना गोचरी सहयोग व सेवा करना एक नया व अनोखा अनुभव है। कोमल मुनि ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही संस्कारों का बीजारोपण करने से समाज सशक्त बनता है।
Next Story