✕
शादी के दो महीने बाद महिला ने की खुदकुशी
By EditorialPublished on
सांताक्रूज ईस्ट इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही एक 29 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
_202504081048589003.jpg)
x
_202504081048589003.jpg)
मुंबई। सांताक्रूज ईस्ट इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही एक 29 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक यह घटना सांताक्रूज ईस्ट के शास्त्री नगर, कालिना इलाके की है। मृतका की पहचान नेहा मिश्रा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक नेहा मिश्रा ने रविवार रात अपने मायके में फांसी लगाकर जान दी। बताया जा रहा है कि नेहा की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार रात उसकी मां मंदिर गई हुई थी। जब मां वापस लौटी तो उसने देखा कि नेहा फंदे से लटकी हुई है। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वाकोला पुलिस ने नेहा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाकोला पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। नेहा की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
