mumbai
मुंबई। बीजेपी नेता किरीट सोमैया को अपने लाउडस्पीकर कार्रवाई पर टिप्पणी के बाद धमकी मिली है। किरीट सोमैया ने इसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं किरीट ने इससे पहले एक ऐसे ही मामले में कहा था कि एक अनाधिकृत मस्जिद के कुछ माफिया सदस्य ग्रेट ईस्टर्न सोसाइटी के निवासियों को धमका रहे हैं।
बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को धमकाने वाले शख्स का नाम युसुफ उमर अंसारी है। अंसारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को मैं खुद इसके घर पर जाऊंगा। इसका पता निकालकर मुझे दीजिए। यह जहां भी रहता है हम खुद वहां जाएंगे और घर के सामने धरना, मोर्चा, प्रदर्शन करेंगे। इसके कॉलर पकड़कर बाहर निकालेंगे। युसुफ अंसारी ने वीडियो में कहा कि सभी मुसलमानों से मेरी गुजारिश है कि किसी भी मस्जिद के पास पुलिस आती है, लाउडस्पीकर निकालें या आवाज कम करने के लिए कहे तो यह मेरा फोन नंबर है। सीधा मुझसे संपर्क करो। कोई आकर कुछ भी बोलेगा और हम उसको फॉलो करेंगे? यह मामला महाराष्ट्र के गोवंडी स्थित शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आता है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में 72 मस्जिदों पर अनधिकृत लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत दर्ज की थी। किरीट का कहना है कि यह मुंबई हाई कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। किरीट के इसी एक्शन पर युसुफ अंसारी बुरी तरह से भड़क गया है और उसने किरीट को धमकी दे डाली है।
Editorial

Editorial

Next Story