✕
पंकज ने किया रेल डिब्बा कारखाना का दौरा
By EditorialPublished on
संजय कुमार पंकज, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयाँ), रेलवे बोर्ड ने आज रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला का दौरा किया। आर सी एफ में आगमन पर पंकज ने वर्कशॉप में कोच निर्माण प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ आर सी एफ के महाप्रबंधक, एस एस मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

x

कपूरथला। संजय कुमार पंकज, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयाँ), रेलवे बोर्ड ने आज रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला का दौरा किया। आर सी एफ में आगमन पर पंकज ने वर्कशॉप में कोच निर्माण प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ आर सी एफ के महाप्रबंधक, एस एस मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। उन्होंने शेल असेंबली शॉप में कोच शेल का निरीक्षण करने के अलावा आर सी एफ द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कोच जैसे अमृत भारत, वंदे भारत आदि का निरिक्षण किया। इसके इलावा उन्होंने लेजर कटिंग वेल्डिंग मशीनों , प्रेस और अन्य मशीनों में बनाये जा रहे कोच घटकों की भी जांच की । इस अवसर पर पंकज ने कोचों के तेजी से निर्माण के लिए आर सी एफ के बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की और इस प्रक्रिया में बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
पंकज ने महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर विस्तृत बैठक की और उन्होंने रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में उन्होंने आर सी एफ को यात्रियों की संतुष्टि के लिए कोचों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2102 कोचों के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए आर सी एफ की सराहना की जिसके लिए उन्होंने रिकॉर्ड उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले कोच निर्माण के लिए रेल डिब्बा कारखाना को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
संजय कुमार पंकज ने आर सी एफ की विभिन्न यूनियनों/एसोसिएशनों के साथ भी बैठक की, जिसमें उन्होंने यूनियनों और प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों के महत्व पर जोर दिया और साथ ही कोचों के उत्पादन को बढ़ाने में सहयोग करने के लिए उनसे आग्रह किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
