mumbai
मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई ने दर्शन यात्रा का आयोजन किया। ऐरोली में मुनि कुलदीपकुमार व मुनि मुकुलकुमार, विलेपार्ले में साध्वी शकुंतलाश्री, दादर में शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, महाप्रज्ञ विद्यानिधि स्कूल में साध्वी निर्वाणश्री आदि के सम्मुख पहुंचे। समिति अध्यक्ष रोशन मेहता ने संस्थान के बारे में बताया व आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोहरा, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ख्याली कोठारी, संगठन मंत्री सुशील हिरण, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, अर्जुन सिंघवी, जसराज छाजेड, सुरेश बापना, क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मुणोत आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सहमंत्री मनोहर कच्छारा ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story