✕
सोने की तस्करी में कन्नड़ अभिनेत्री रण्या राव को जूलर जैन की मदद
By EditorialPublished on
जूलर साहिल साकरिया जैन ने कन्नड़ अभिनेत्री रण्या राव को 49.6 किलो तस्करी के सोने के लेनदेन में मदद की, ऐसी जानकारी डीआरआइ को मिली है। इस सोने की कीमत लगभग रु.40.14 करोड़ बताई गई है। डीआरआइ के रिमांड नोट के अनुसार, जैन ने यह लेनदेन केवल परिचयवश नहीं किया था। उसने सुनियोजित तरीके से रण्या की मदद की।

x

मुंबई। जूलर साहिल साकरिया जैन ने कन्नड़ अभिनेत्री रण्या राव को 49.6 किलो तस्करी के सोने के लेनदेन में मदद की, ऐसी जानकारी डीआरआइ को मिली है। इस सोने की कीमत लगभग रु.40.14 करोड़ बताई गई है। डीआरआइ के रिमांड नोट के अनुसार, जैन ने यह लेनदेन केवल परिचयवश नहीं किया था। उसने सुनियोजित तरीके से रण्या की मदद की।
साहिल जैन को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया और 7 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। डीआरआइ के अनुसार जैन ने 49.6 किलो सोना बेचने में रण्या की मदद की, जिसमें से रु.38.39 करोड़ दुबई भेजे गए और रु.1.73 करोड़ बंगलूरू में हवाला के जरिए पहुंचाने में सहायता की गई।
मार्च 4 को रण्या के निवास पर छापे में रु.2.67 करोड़ नकद बरामद हुए, जो संदेह है कि दुबई से सोना खरीदकर बंगलूरू में बेचने से आए पैसे हैं।
डीआरआइ की जांच में जैन के दो मोबाइल और लैपटॉप से बड़े पैमाने पर सबूत मिले हैं, जिससे उनके सोने की तस्करी में सहयोग की पुष्टि होती है।
2021 में जनवरी महीने में जैन ने रण्या को 14.658 किलो सोना बेचने में मदद की, जिसकी कीमत रु.11.68 करोड़ थी, और रु. 11.02 करोड़ हवाला से दुबई भेजे गए। फरवरी में भी उन्होंने 13.433 किलो सोना (रु.10.19 करोड़ मूल्य) बेचने में मदद की और रु.9.25 करोड़ हवाला से दुबई भेजे।

Editorial
Next Story
Related News
X
