✕
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित
By EditorialPublished on
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी की अध्यक्षता एवं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चेतना जोशी, अपर महाप्रबंधक, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

x

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी की अध्यक्षता एवं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चेतना जोशी, अपर महाप्रबंधक, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने उत्तर मध्य रेलवे के कुल 81 रेल कर्मी पुरस्कृत हुए। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित न्यूजलेटर 'प्रत्यूष' के 100वें अंक के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेषांक का विमोचन भी किया गया। यह विशेषांक 'प्रत्यूष' के सफर, इसकी उपलब्धियों और उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख घटनाक्रम का संकलन है। इसमें इसके प्रवेशांक से लेकर अभी तक के सभी अंकों के प्रथम पृष्ठों सहित विशेष आयोजनों को समाहित किया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि, अभी हाल ही में प्रयागराज में दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश से आये हुए करोड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों के अथक प्रयासों एवं बिना किसी अप्रिय घटना के लगातार ट्रेनों का संचालन किया गया तथा करोड़ों श्रद्धालुओं को उनके गन्तव्य स्थान पर सकुशल पहुंचाया गया। उत्तर मध्य रेलवे की यह एक बहुत बड़ी सफलता एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिसके लिए सभी रेलकर्मी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने महाप्रबंधक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में अपराजिता पटेल द्वारा शिव स्तुति (वंदना) प्रस्तुत की गयी तथा अपराजिता पटेल एवं मिताली वर्मा के नेतृत्व में नृत्य की प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मण्डलों, कारखानों व इकाईयों को शील्ड प्रदान की गयी। प्रयागराज मण्डल द्वारा सर्वाधिक 16 शील्ड प्राप्त की गयी तथा प्रयागराज मण्डल को समग्र सुधार मण्डल शील्ड प्रदान की गयी। वर्ष के सर्वोत्तम मण्डल के रूप में प्रयागराज मण्डल को सर्वोत्तम मण्डल शील्ड प्रदान की गयी।

Editorial
Next Story
Related News
X
