PM MOdi ने दीई श्रद्धांजली
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और देशभक्ति की पहचान बन चुके अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और लगातार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मृत्यु एक्यूट मायोकार्डियल इंफार्क्शन (गंभीर दिल का दौरा) के कारण हुई, जिससे उन्हें कार्डियोजेनिक शॉक लगा।
इसके अलावा, वह बीते कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से भी पीड़ित थे, जिसने उनके स्वास्थ्य को और अधिक कमजोर कर दिया था। लंबे समय से जारी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका शरीर पूरी तरह से जवाब दे गया, और अंततः उन्होंने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और सेलेब्रिटी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 'भारत कुमार' के रूप में पहचाने जाने वाले मनोज कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन की खबर से ना केवल उनके प्रशंसक, बल्कि पूरा फिल्म उद्योग शोक में डूब गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का आज (4 अप्रैल) को 87 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था, इसलिए लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहते थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और फिल्मी सितारों ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने अपना दुख प्रकट करते हुए लिखा, "मुझे यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है. वे भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के लिए जाना जाता था. उनकी कृतियों ने राष्ट्रीय गर्व की भावना को जागृत किया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति."
Editorial

Editorial

Next Story