✕
अयोध्या में दिखेगा भक्ति, दीप और दिव्यता का संगम ; रामनवमी के दिन
By EditorialPublished on
रामनवमी का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है, रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्सव के रंगों में रंगती जा रही है। इस पावन अवसर पर अयोध्या को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक आगंतुक को माँ सरयू के तट पर आध्यात्मिक अनुभूति हो सके। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से भक्तों को माँ सरयू का आशीर्वाद सहजता से प्राप्त कराने के उद्देश्य से की गई है। इस बार अ
_202504042149113983.jpg)
x
_202504042149113983.jpg)
भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या में इस बार की रामनवमी एक ऐतिहासिक और दिव्य स्वरूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहली बार रामनवमी के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राम की पैड़ी और पक्के घाट पर दो लाख से अधिक दीपों की रोशनी में अयोध्या जगमगाएगी।
सांस्कृतिक विरासत से जुड़ेगा ‘हेरिटेज वॉक’ :
रामनवमी से एक दिन पूर्व अष्टमी को श्रद्धालुओं को अयोध्या की समृद्ध संस्कृति से जोड़ने के लिए कनक भवन से रामकथा पार्क तक ‘हेरिटेज वॉक’ निकाली जाएगी। इसके साथ ही रामकथा पार्क में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो आस्था के साथ मनोरंजन का भी अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।
पहली बार ड्रोन से बरसेगा सरयू जल :
इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखा अनुभव भी तैयार किया गया है—ड्रोन के माध्यम से माँ सरयू के पवित्र जल की फुहारें बरसाई जाएंगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं को मां सरयू का आशीर्वाद अनुभव कराने के लिए की जा रही है।
सुविधा के भी होंगे भरपूर इंतज़ाम :
धूप और गर्मी से राहत के लिए 243 स्थानों पर पेयजल, 34 मोबाइल शौचालय, छायादार अस्थायी कैंप और 200 जल स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं। वहीं राम पथ व जन्मभूमि पथ पर एयर कूलर भी श्रद्धालुओं को ठंडक का अहसास कराएंगे।
सुरक्षा और दर्शन की बेहतर व्यवस्था :
राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन अवधि बढ़ा दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे और सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रवर्तन दल भी मुस्तैद रहेगा।
रामनवमी से अयोध्या को मिलेगा वैश्विक पहचान :
पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इन आयोजनों का उद्देश्य अयोध्या को न केवल धार्मिक केंद्र बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। जिलाधिकारी ने कहा, "यह रामनवमी श्रद्धा और संस्कृति दोनों का उत्सव होगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनकर उभरेगी।"

Editorial
Next Story
Related News
X
