mumbai
मुंबई। कुर्ला पश्चिम के न्यू मिल रोड पर सहकार भवन में स्थित कपूर चंद सोमचंदजी ज्वेलर्स में बुर्काधारी तीन महिलाओं ने हाथसफाई कर लगभग साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण चुराकर फरार हो गई। आभूषण खरीदने के बहाने आए तीनों महिलाओं ने विविध कारण बताकर सेल्समेन का ध्यान भटकाया। उसी दरमियान लगभग 6.50 तोला हार का बॉक्स चुराने का आरोप दुकान के मालिक जगदीश जैन ने लगाया इतना ही नहीं उन पर शंका न हो इसके लिए उन्होंने एक हार का बॉक्स साइड में रखकर 2000 रुपये एडवांस भी दे कर वहां से निकल गई। ऐसी घटनाएं मुंबई में बढ़ती देख ज्वेलरों में चिंता व्याप्त हो गई है।
दुकान के मालिक पाली जिले के सेवाड़ी निवासी जगदीश जैन ने बताया कि रविवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग बुरखा पहनकर तीन महिलाएं दुकान में आभूषण खरीदने आई थी, उसमें से एक के हाथ में छोटा बच्चा भी था। पहले उन्होंने चैन देखी और उसमें से एक चैन साइड में निकाल कर हार दिखाने के लिए कहा, हमारे सेल्समैन ने उन्हें हार की डिजाइन दिखाई। उसी दरमियान एक महिला ने कहा कि बच्चे को गर्मी से प्यास लग रही है, सेल्समेन ने ए सी कूलिंग कर पानी पिलाया। उसके बाद महिलाओं ने एक हार साइड में रखकर 2000 रुपये एडवांस दिए थे और थोड़ी देर में दूसरे पैसे लेकर आने का कह कर तीनों निकल गई। उनके जाने के बाद सेल्समैन जब सभी माल को वापस रख रहा था, तभी एक हार का बॉक्स कम पाया गया। जांच करने पर आभूषण खरीदने आई महिलाओं पर शंका हुई। बाद में घटना की शिकायत कुर्ला पुलिस स्टेशन में की गई।
जब दुकान का स्टाफ पानी और ऐसी फास्ट करने गया उसी दरमियान महिलाओं ने आभूषण का बॉक्स चुराना सीसीटीवी में सामने आया। पुलिस स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में यह मुंबई एवं थाना क्षेत्र में घटी लगभग 8 वीं घटना है, जिसमें एक जैसा तरीका अपनाकर आभूषणों पर हाथ साफ किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story