Gold Hits Rs 1 Lakh, Then Stalls – Here
कुछ ही दिन पहले तक सोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा था, और 22 अप्रैल को यह ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर गया था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अक्षय तृतीया के बाद से लगातार गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। मंगलवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत 0.8% गिरकर ₹95,560 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड 0.8% गिरकर $3,314.99 प्रति औंस पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.7% फिसलकर $3,325 प्रति औंस पर बंद हुआ।
क्यों गिर रही है सोने की कीमत, जानिए वजहें :
1. ग्लोबल ट्रेड टेंशन में राहत :
यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत समेत कई देशों से व्यापारिक प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। इससे ग्लोबल ट्रेड वार का डर कम हुआ है।
2. चीन का टैरिफ घटाने का फैसला :
चीन ने अमेरिकी सामानों पर से कुछ टैरिफ हटाने का संकेत दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार तनाव में कमी आई है।
3. अमेरिका का ऑटो टैरिफ कम करने का संकेत :
व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि ऑटो सेक्टर में टैरिफ कम करने की योजना पर विचार हो रहा है, जिससे निवेशकों में भरोसा लौटा है।
4. रूस-यूक्रेन में संभावित शांति समझौता :
रूस और यूक्रेन के बीच संभावित समझौते से जियोपॉलिटिकल तनाव में राहत मिली है, जिससे 'सेफ हेवन' यानी सोने की जरूरत घट रही है।
5. निवेशकों में डर की भावना कमजोर :
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जीतन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशकों को अब वैश्विक मंदी या युद्ध जैसी स्थितियों का डर कम लग रहा है। इससे सोने की मांग घट रही है।
क्या अब और गिरेगा सोना ?
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक ग्लोबल लेवल पर कोई बड़ा संकट नहीं आता, सोने में अब तेज़ी की संभावना सीमित है। निवेशक फिलहाल शेयर बाजार या अन्य ग्रोथ विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story