✕
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार के बयान के बाद फूटा सीएम फडणवीस का गुस्सा
By EditorialPublished on
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं है कि वह धर्म पूछकर मारे।
_202504290956214270.jpg)
x
_202504290956214270.jpg)
मुंबई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं है कि वह धर्म पूछकर मारे। कांग्रेस नेता के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निशाना साधा। कहा कि इस तरह के बयान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के लिए “जख्मों पर नमक छिड़कने” वाले हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, “इस तरह के बयान उन लोगों के लिए जख्मों पर नमक छिड़कने वाले हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खो दिया है। हम सभी ने देखा है कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने क्या कहा है।” बता दें कि सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। 26 पर्यटकों की जान गई। वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
