✕
'गोलियों से होगा जवाब'; BJP का Congress पर हमला!
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सियासत में गरमाहट आ गई है। कांग्रेस ने हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे 'लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस' करार दिया है। इस बयानबाज़ी से राजनीतिक गलियारों में बहस और तेज़ हो गई है।

x

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिला है। इस हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विवादित पोस्टर शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी के सिर और हाथ-पैर गायब दिखाए गए। पोस्ट के साथ कांग्रेस ने लिखा, "जिम्मेदारी के समय GAYAB", जिससे सियासी तूफान खड़ा हो गया।
इस पोस्ट के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से जवाब देते हुए लिखा, “पाकिस्तान और उसके साथी कांग्रेस को जितनी धमकी देनी है, दे दो; नया भारत न झुकेगा, न टूटेगा। आतंक का जवाब बिरयानी से नहीं, गोलियों से दिया जाएगा। यह निर्णायक नेतृत्व का युग है।”
इसके बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के हितों को साधने का आरोप लगाते हुए कहा, “जो कांग्रेस आज देश के प्रधानमंत्री को निशाना बना रही है, वही पार्टी देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अगर इसे लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहा जाए तो गलत नहीं होगा।”
भाटिया ने दावा किया कि राहुल गांधी की सहमति के बिना कांग्रेस में कुछ नहीं होता और ऐसे पोस्ट राहुल गांधी के इशारे पर ही साझा किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे वक्त में पाकिस्तान को सिग्नल दे रही है, जब पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।
उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी ने सर तन से जुदा जैसा इशारा किया और कांग्रेस वैसा ही पोस्ट कर रही है। क्या कांग्रेस यह संदेश दे रही है कि वह पाकिस्तान के साथ खड़ी है?”
बीजेपी ने कांग्रेस पर देशविरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भारत आतंकियों को सबक सिखा रहा है, तब कांग्रेस का ऐसा पोस्ट राष्ट्र के मनोबल को कमजोर करता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
