mumbai
मुंबई। शिवड़ी स्थित श्री शिवड़ी जैन संघ के मंदिर से लगभग सात लाख रुपये के आभूषण और नकदी अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। बुधवार सुबह चोरी का पता चलते ही इस घटना से स्थानीय भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया। आरए के मार्ग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवड़ी के ए. डी. मार्ग, मूलराज भवन इमारत की तीसरी मंजिल पर श्री शिवड़ी जैन संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित एक मंदिर है। इस मंदिर में शिकायतकर्ता सदस्य हैं और हितेंद्रसिंह परमार पुजारी के तौर पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे हितेंद्रसिंह ने जब मंदिर खोला, तभी उन्हें अंदर हुई चोरी का पता चला। अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में खिड़की के रास्ते प्रवेश किया था।
Editorial

Editorial

Next Story