mumbai
मुंबई। तेरापंथ सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई स्तरीय अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव 30 अप्रैल को मुनि कुलदीपकुमार के सानिध्य एवं मुनि मुकुल कुमार के मार्गदर्शन में तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित होगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का विशेष योगदान रहेगा। तेरापंथ सभा मुंबई अध्यक्ष माणक धींग ने बताया कि प्रातः 8 बजे मुनिद्वय के सानिध्य में वर्षीतप पारणा महोत्सव का आगाज होगा। मुंबई में वर्षीतप का पारणा करने वाले सभी तपस्वी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।
मंत्री दिनेश सुतरिया के अनुसार सुंदरबाई मेहता 33, कांताबेन दोषी 28, मनोहरदेवी मादरेचा 25, कमलादेवी लोढ़ा 25, संतोषदेवी कच्छारा 20, भारती सांखला 19, गीतादेवी पोखरना 16, पुष्पादेवी चोपड़ा 14, मनोहर देवी मादरेचा 25, संतोष बाई धोखा 6, सुशीलादेवी चंडालिया 5, शांतादेवी लोढ़ा 5, हेमलता इंटोदिया 4, निर्मला बाफना 3, प्रेमदेवी चपलोत 2, डालचंद सोलंकी, कमला मेहता, संगीता सामोता, वनिता बडोला, सुधांशु जैन दूसरा एवं मधु श्रीश्रीमाल, पंकज कुमार श्रीश्रीमाल, सुशीला वागरेचा, सोनल कच्छारा पहले वर्षीतप का पारणा करेंगे।
फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने बताया कि अब तक 22 तपस्वियों के नाम आ चुके हैं और यह क्रम जारी है। तेरापंथ सभा मुंबई कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। फाउंडेशन मंत्री प्यारचंद मेहता के अनुसार तैयारियों को लेकर मुनि कुलदीप कुमार, मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में मीटिंग रखी गई, जिसमें सभी ने महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, के एल परमार, नरेन्द्र सिंघवी भी मीटिंग में मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़ ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी, फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मंत्री प्यारचंद मेहता, कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कच्छारा, ज़वरीमल नौलखा, भेरूलाल चपलोत, ज्ञानचंद भंडारी, गणेशलाल कोठारी, रतन सिंघवी, राकेश सिंघवी, जयंती मादरेचा, पंकज कच्छारा, नीरव बाबरिया, कुसुम कोठारी, विभा श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में टीम लगी हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story