✕
कोपरखैरना में महाप्रयाण दिवस मनाया
By EditorialPublished on
कोपरखैरना में आचार्य महाप्रज्ञ का महाप्रयाण दिवस शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में मनाया गया। ज्योति एवं श्वेता ने महाप्रज्ञ अष्टकम का संगान किया। साध्वीवृन्द ने गीत से श्रद्धांजलि अर्पित की।
_202504261044106557.jpg)
x
_202504261044106557.jpg)
मुंबई। कोपरखैरना में आचार्य महाप्रज्ञ का महाप्रयाण दिवस शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में मनाया गया। ज्योति एवं श्वेता ने महाप्रज्ञ अष्टकम का संगान किया। साध्वीवृन्द ने गीत से श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी कंचनप्रभा ने आचार्य महाप्रज्ञ के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आचार्यश्री बहुआयामी व्यक्तित्व सम्पन्न थे। उनके जीवन में बुद्धि, प्रज्ञा, विनम्रता व समर्पण का अद्भुत समन्वय था। उनकी अहिंसा यात्रा से सांप्रदायिक सौहार्द्र का अभिनव कीर्तिमान बना। शासनश्री साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ पवित्र चेतना तथा विलक्षण प्रज्ञा सम्पन्न व्यक्तित्व थे। उन्होंने आचार्य तुलसी के वाचना प्रमुखत्व में जैनागमों का विलक्षण संपादन किया। साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा व साध्वी चेतनाश्री ने अभिवंदना की। संचालन पंकज भटेवरा ने किया। यह जानकारी सुनील बोहरा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
